सागौन का वैज्ञानिक नाम टेक्टौना ग्रांडिस है। एग्रो रूट्स एग्रों स्टार-57 सागौन की लकड़ी भारत वर्ष के विभिन्न प्रांतों में गुणवत्तायुक्त लकड़ी के रूप में मशहुर है इसके पौधे निरंतर शौध प्रयासों एवं अनावंशिक शुद्धता को ध्यान में रखते हुए गुणों से भरपूर चुनिन्दा मातृ वृक्षों से वैज्ञानिक तरीके से तैयार किये जाते है।
एग्रों स्टार-57 सागौन की लकड़ी मजबूत व टिकाऊ होने के कारण अनेक निर्माण कार्यों जैसे उच्च क्वालिटी का फर्नीचर तथा दरवाजों व खिड़कियों के फेम, जहाज निर्माण, रेलवे के डिब्बे आदि बनाने में किया जाता है।